फिर विवादों में महाराष्ट्र के CM की वाइफ, दिग्विजय पर किया ये कमेंट

9:10:00 PM



महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की वाइफ अमृता एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार अमृता ने निशाना साधा है, कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह पर।


अमृता एक्सिस बैंक में अफसर हैं।
मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की वाइफ अमृता एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार अमृता ने निशाना साधा है, कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह पर।  उन्होंने कहा कि दिग्विजय महिलाओं के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं। इसलिए उन्होंने मेरा नाम लेकर देवेंद्र पर आरोप लगाए हैं।  बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिग्विजय और देवेंद्र के बीच विवाद चल रहा है।  क्या है पूरा मामला...
 - दिग्विजय सिंह ने 18 मार्च को मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ विवादित ट्वीट किया था।
- सिंह ने कथित ट्वीट में लिखा था कि मुख्यमंत्री ने मुंबई की झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के बिल्डरों को एक्सिस बैंक की वरली ब्रांच में खाता खोलने को कहा है।
- उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- "आप जानते हैं क्यों? श्रीमती फडणवीस एक्सिस बैंक की वाइस प्रेसिडेंट हैं। सीएम की इस कदम से एक्सिस बैंक जैसी प्राइवेट बैंक को बड़ा फायदा पहुंचा। यह तो भाई-भतीजावाद की पराकाष्ठा है।"
- इन ट्वीट्स के बाद  नाराज सीएम फडणवीस ने सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
- इससे पहले वे कांग्रेस के पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट माणिकराव ठाकरे को भी नोटिस भेज चुके हैं।
- नोटिस में कहा गया है कि सिंह नोटिस मिलने के बाद दो सप्ताह के भीतर उसी ट्वीटर हैंडल पर माफी मांगें। ऐसा न करने पर मुकदमे के लिए तैयार रहें।
 
ब्लैक मैजिक केस में आई थी विवादों में...
 
कुछ माह पहले अमृता के खिलाफ जादू-टोना निरोधी कानून (ब्लैक मैजिक एक्ट) के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके लिए मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके मुताबिक अमृता ने पुणे में आयोजित एक प्रोग्राम में एक बाबा से कथित जादुई चैन लेने के बाद उन्हें बहुत योग्य व पहुंचा हुआ संत बताया था।
 
याचिका में कहा गया था कि अमृता का यह बयान अपराध की कैटेगरी में आता है। याचिका में बाबा की योग्यता की जांच करने, अमृता को सार्वजनिक रुप से माफी मांगने के अलावा बाबा के साथ अमृता के राजनीतिक व फाइनेंशियल संबंधों की जांच करने की मांग की गई थी। हालांकि, याचिका अब वापस ले ली गई है। 
 

2015 में किया मराठी सिनेमा में डेब्यू...

 
हाल ही में रिलीज हुई प्रकाश झा की जय गंगाजल फिल्म में अमृता ने 'सब धन माटी' गाने के लिए आवाज़ दी थी। 2015 में अमृता ने मराठी सिनेमा में डेब्यू किया। उन्होंने डायरेक्टर साकार राउत की फिल्म 'संघर्ष यात्रा' के टाइटल ट्रैक को आवाज दी थी। 11 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई यह फिल्म पॉलिटिशियन गोपीनाथ मुंडे की लाइफ पर बेस्ड थी।

You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images