2 घंटे के लिए दुल्हन बनी ये लड़की, फिर शादी के मंडप में दूल्हे ने किया ये

7:59:00 AM

bride
दुल्हन के जोड़े में दीप्ति, कुछ ही देर में ऐसी हो गई हालत।
ग्वालियर।आर्मी के एक सिपाही की शादी तय हुई, लड़की वालों ने अपनी क्षमता के हिसाब से एक बाइक और हजारों रुपए नगद भी दिए। दूल्हा बरात लेकर पहुंचा, और तिलक में 2 लाख रुपए नहीं मिलने पर नाराज हो गया। नाराजगी इतनी बढ़ीकि बरातियों ने गोलियां दागनी शुरू कर दीं। फायरिंग के बाद दुल्हन बनी लड़की ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को पिता सहित हवालात पहुंचा दिया। यह है मामला...

 मगरौनी के रहने वाले बाबूलाल के बेटे दीपक शाक्य की शादी ग्वालियर की लड़की दीप्ति से तय हुई थी। दीप्ति के पिता चंद्रशेखर ने शादी में 31 हजार रुपए नगद और एक पल्सर बाइक दी थी।
- इसके बाद 22 जनवरी की शादी तय हुई। शादी ग्वालियर में बहोड़ापुर इलाके में थी। रविवार की रात को तय समय पर बारात आई।
- जैसे ही दीपक बरातियों सहित शादी के मंडप में आया और वधू पक्ष के लोग उसका टीका करने लगे। टीका करते हुए दीपक और उसके पिता बाबूलाल ने कहा कि पहले 2 लाख रुपए दो, तभी वरमाला की रस्म होगी।
बिना रुपए शादी को तैयार नहीं हुुआ दूल्हा
- दीप्ति के पिता चंद्रशेखर सहित दूसरे रिश्तेदारों ने वर पक्ष को समझाया, लेकिन वे 2 लाख रुपए मांगने लगे। जब लड़की के पिता ने इतनी रकम देने से इनकार किया तो वे नाराज हो गए।
- यह नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूल्हे के पिता बरात वापस ले जाने की धमकी देने लगा। यही नहीं वर पक्ष के लोगों ने बंदूकों से मंडप में फायरिंग शुरू कर दी।
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
- फायरिंग होते ही शादी के मंडप में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोग जान बचाते हुए भागने लगे। बरातियों ने कई गोलियां दागी। हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
- फायरिंग की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे कुछ बरातियों, दूल्हे दीपक और उसके पिता को पकड़कर लिया।
पुलिस ने बंद किया लॉकअप में
- इस बीच लड़की वाले भी थाने पहुंच गए और वे दूल्हे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि क्षमता से ज्यादा दहेज देने के बाद भी और रकम मांगी गई।
- अब शादी निरस्त होने के बाद लड़की की तबीयत भी खराब हो गई है। उसने कहा है कि हर हाल में दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images