भाजपा, एजीपी मिलकर लड़ेंगे असम विधानसभा चुनाव BJP+AGP
4:35:00 AMउन्होंने कहा, एजीपी और भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी। हमें राज्य और इसकी जनता के हित के लिए कांग्रेस को सत्ता से हटाना होगा। सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बोरा ने कहा, हम असम में एकजुट होकर लड़ेगे। पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। इससे पहले एजीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया था।
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से कुछ दिन पहले मुलाकात की थी। वह गत 24 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले थे। भाजपा और एजीपी ने वर्ष 2009 में हुआ लोकसभा चुनाव और 2001 में हुआ विधानसभा चुनाव भी एक साथ मिलकर लड़ा था।
0 comments