काली दुल्हन देख मंडप से भगा दूल्हा, दुल्हन ने लगाई फांसी

12:57:00 AM

काली दुल्हन देख मंडप से भगा दूल्हा, दुल्हन ने लगाई फांसी
(Tasim Ahmad Report)

लखनऊ। कौशांबी के मंझनपुर में दुल्हन काली देखकर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। वह अचानक रात में किसी समय फरार हो गया और बराती काफी देर तक इंतजार करते रहे। काफी देर बाद मामले की जानकारी हुई तो दुल्हन ने फांसी लगा ली। यह तो भला हो कि घर वालों ने उसे देख लिया और दुल्हन की जान बच गई।
पुलिस के अनुसार टेवा गांव के पूर्व प्रधान अतर सिंह के बेटे की शादी टेनशाह अलमाबाद गांव में होंनी थी। सोमवार को वह बारात लेकर गया था। शादी के दौरान काली दुल्हन देख कर वह रात में फरार हो गया। दूल्हे के फरार होने की जानकारी के बाद दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुल्हे का कहना है कि पहले उसे दूसरी लड़की दिखाई गई थी। लेकिन बाद में शादी के लिए जयमाल में दूसरी दुल्हन को सामने लाया गया। फिलहाल मामला पुलिस के पास है।

You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images