किसी ने नहीं पहचाना, दिल्ली में खूब पैदल घूमे बिग बी

1:30:00 AM

किसी ने नहीं पहचाना, दिल्ली में खूब पैदल घूमे बिग बी

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हाल में खूब पैदल घूमे। लेकिन ताज्जुब है उन्हें किसी ने नहीं पहचाना। लोग पहचानते भी कैसे, बिग बी ने मास्क से अपना आधा चेहरा ढंक जो रखा था।
बॉलीवुड सुपरस्टार ने खुद यह जानकारी दी है। सुबूत के तौर पर उन्होंने अपने ब्लॉग पर दिल्ली भ्रमण की ढेर सारी फोटो पोस्ट कर दी हैं। एक फोटो में बिग बी खाकी पतलून और ढीली शर्ट में मास्क लगाए दिख रहे हैं।
अमिताभ ने दिल्ली की सड़कों पर गुमनाम होकर घूमने के अपने अनुभव को साझा किया है। ब्लॉग पर लिखा है, 'दिल्ली की भीड़ भरी सड़कों पर मास्क के कमाल के चलते खूब घूमा और कोई पहचान भी नहीं पाया। प्यारे इसी को जिंदगी कहते हैं। इसे उदासीनता, अबूझ या पहचाने भी गए तो उसमें कोई रुचि नहीं दर्शाना कह सकते हैं। यह उन सभी के साथ होता है जो ख्याति वाले हैं।'
पोस्ट की गई तस्वीर में एक जगह वह दिल्ली के एक व्यस्त चौराहे को आम शहरी की तरह पार करते दिख रहे हैं। एक में तो उनका हमराही सिर्फ एक कुत्ता है। इसके बारे में बिग बी ने टिप्पणी की है, 'देखो, मैं क्या समझता हूं। शहर में मेरे हिस्से का यह सबसे भीड़ भरा और व्यस्त मोड़ है। कोई समस्या नहीं। इस शख्स के अलावा, कुछ और लेकिन दूर हैं। बहरहाल गुमनामी जारी है।' अमिताभ बच्चन इन दिनों सुजीत सरकार की एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। ब्लॉग में उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट की भी खूब सराहना की है, जिसने उनके लिए वह कमाल का हल्का-फुल्का मास्क बनाया, जिसके जरिये वह गुमनाम होकर दिल्ली की सड़कों पर जमकर चहलकदमी की।

You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images