राफेलः पहली किश्त के तौर पर फ्रांस को 6 हजार करोड़ देगा भारत Online Update News
4:25:00 AMइस फाइनेंशियल ईयर का कुल बजट 2 लाख 50 हजार करोड़-
अधिकारी ने कहा कि भारत को राफेल डील पर करीब60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। उऩ्होंने बताया कि अहम जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए हमने ये 80 हजार करोड़ रुपए अलग रख दिए हैं। मिनिस्ट्री इसे पिछली खरीद के पेमेंट पर खर्च करेगी। इस फाइनेंशिलय ईयर में डिफेंस मिनिस्ट्री का कुल बजट 2 लाख 50 हजार करोड़ रु. है। नई खरीद के लिए उसे 80 हजार करोड़ रुपए ज्यादा मिले हैं।
कई टेक्नालॉजी पुरानी हो गई हैं नई खरीदी जानी है-
अफसर ने बताया कि ज्यादातर मामलों में टेक्नोलॉजी खरीदी जानी है। इनमें से कई पुरानी हो चुकी हैं। इसलिए उन केस को अब कैंसल किया जा सकता है। जहां तक करेंट अलोकेशन में राफेल के पहले इन्स्टॉलमेंट के लिए हमारे पास पूरा पैसा है। 2013-2014 में यूपीए सरकार ने 37 हजार करोड़ रुपए की खरीद की डील साइन की थी।
तीनों सेनाओं से पेंडिंग पड़े हैं 342 खरीद केस-
अधिकारी ने बताया कि पिछले दो साल में मोदी सरकार ने इनका ही भुगतान किया है। फंड के बेहतर इस्तेमाल के लिए डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने तीनों सेनाओं से पेंडिंग पड़े 342 खरीद केसों का री-इवैल्युएट करने को कहा है। इनमें कुछ 509 लाख करोड़ रुपए के 10 साल पुराने केस भी हैं।
0 comments