जानें, किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे की नींद जरूरी है
1:49:00 PM
THE CHANDRA TIMES
www.chandratimes.in
नई दिल्ली : शरीर के फिट रहने में नींद की बड़ी भूमिका है। एक व्यक्ति को औसतन 7-9 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। यदि आप देर रात को सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो यह तनाव के लिए जिम्मेदार है। इससे सेहत भी प्रभावित होती है। नियत समय पर सोना और जगना सेहत के लिए काफी लाभदायक है। जरूरत से कम सोना और जरूरत से ज्यादा सोना दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हैं। इसलिए संतुलित नींद लेना चाहिए। वैसे तो नियत समय पर सोने पर्याप्त और सर्वोत्म होता है। आइये जानते हैं कि किस उम्र के व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी होती है।
-नवजात (3-11 माह): कम से कम 14-15 घंटे की नींद जरूरी है। छोटे बच्चे -(12-35 माह): 12-14 घंटे की नींद।
-बच्चे (3-6 साल): 11-13 घंटे की नींद जरूरी है।
-स्कूली बच्चे: (6-10 साल) : 10-11 घंटे की नींद जरूरी है।
-किशोर (11-18 साल) : 9.25 घंटे की नींद।
-व्यस्क : औसतन 8 घंटे की नींद जरूरी है।
-बुजुर्ग वयस्कों को इससे कुछ कम की जरूरत होती है
-बच्चे (3-6 साल): 11-13 घंटे की नींद जरूरी है।
-स्कूली बच्चे: (6-10 साल) : 10-11 घंटे की नींद जरूरी है।
-किशोर (11-18 साल) : 9.25 घंटे की नींद।
-व्यस्क : औसतन 8 घंटे की नींद जरूरी है।
-बुजुर्ग वयस्कों को इससे कुछ कम की जरूरत होती है
0 comments