अब बन जा "आदमी" - सुनीता

2:36:00 AM





     www.chandratimes.in
आदम-हौवा से बना आदमी
आदमी से बना एक औऱ आदमी
आदमी ने बना दिया विग्यान
 विग्यान ने बनाया लाचार आदमी
लो!!तरक्की ने बनाया लाचार आदमी
देखा!!हो गया न चमत्कार आदमी

विग्यान ने भर दीं आदमी में........
गति, तीव्रता, चाँद पाने की क्षमता
विग्यान ने बेदखल कर दीं
संवेदनाएं, प्यार, उद्गगार, आभार
 दिमाग से दिल पर चढ़ गया विग्यान
  लो !!दिल पर राज कर रहा विग्यान
विग्यान निर्मित दिल ने बनाया आदमी
हाढ़ का आदमी बन गया काठ का आदमी
ऐ.... काठ के आदमी विग्यान से बोल
करवाए बारिश.... उपजाए अन्न
 रोक दे अनियमित मौतें......
  विग्यान जगाएगा संवेदना!!!!!!
  नहीं..... कभी नहीं.........
 बस!तू ही बन जा आदमी,
    उठ!!अब बन आदमी........
                         Sunita jain..
                   Editor-chandratime,
                      Sandesh Magzine.
                           Chandigad.

You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images