भारत में बढ़ेगी चांदी की मांग
11:40:00 PMचांदी |
Written by Rimmi |
बुधवार, 27 जनवरी 2016 07:04 |
मुंबई। सोने की भारी लालसा वाले देश भारत में अब चांदी के प्रति भी आकर्षण बढ़ता जा रहा है। देश में वर्ष 2015 में चांदी का आयात 7500 टन के करीब रहा जो वर्ष 2014 की तुलना में दस फीसदी ज्यादा है। भारत परंपरागत रुप से सोने की खरीद में अधिक रुचि रखता है और विश्व के दो बड़े उपभोक्ता देश में से एक है। सोने की बड़ी मांग भारत के अलावा चीन में है। लेकिन अब भारत में चांदी की भी मांग बढ़ रही है और इसे गरीबों का सोना कहा जा रहा है।
इंडस्ट्री का कहना है कि चांदी में निवेश के प्रति आकर्षण ग्रामीण इलाकों से सर्वाधिक है। ग्रामीण भारत में हमेशा सोने से ज्यादा महत्व चांदी को दिया गया है। इस साल मानसून के कमजोर रहने से ग्रामीण आय में कमी आई ऐसे में ग्रामीण भारत से सोने के बजाय चांदी में खरीद अधिक देखी गई क्योंकि तुलनात्मक रुप से चांदी सोने के मुकाबले सस्ती है। चांदी के दाम
18.5 फीसदी गिरे हैं जिससे इस कीमती धातु में खपत को बढ़ावा मिला है। साथ ही इमिटेशन ज्वैलरी में चांदी का उपयोग बढ़ा है। इसके अलावा अब वर्ल्ड सिल्वर काउंसिल की स्थापना से आगे चलकर चांदी में और मांग बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है जब यह संस्था वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की तरह चांदी में निवेश के लिए प्रचार-प्रसार करेगी। |
0 comments