Bihar (Koshi)
Report By : प्रफुल्ल सिंह
बनमनखी नगर पंचायत के वार्ड नं०13 में एक निजी चापाकल से हरे रंग का पानी निकल रहा है| जिसे देखने वाले हर कोई आश्चर्य चकित हैं| गृहस्वामी शिव नारायण गुप्ता मे बताया कि पिछले एक महीने से पानी का रंग हरा आ रहा है| जिससे इसका उपयोग केवल स्नान करने में किया जा रहा है| सोमवार को इसकी भनक वार्ड पार्षद ठाकुर रंजीत सिंह को मिली| उन्होंने इस बात की जानकारी अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों को दी| देखते- देखते गुप्ता के दरबाजे पर भीड़ जमा हो गई| इस बावत पीएचईडी के सहायक अभियंता सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि मामला निजी चापाकल का है| लिहाजा इस मामले में विभाग कुछ नहीं कर सकता है| हालांकि उन्होंने पानी नीचले सतह में जलीय पौधों की अधिकता की संभावना जताया है और कहा कि हो सकता है इसी कारण से पानी का रंग हरा हो गया है| इसके साथ ही उन्होंने घर के सदस्यों को पानी के उपयोग से फिलहाल मना किया है एवं पानी के सैंपल को जिला जल प्रयोगशाला से जांच करवाने की सलाह दी है|